Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई
Religion Trending

दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’

राज सदोष /अबोहर।

विजयदशमी के पावन पर्व पर नई दिल्ली स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में ‘विश्व शांति महायज्ञ’ का भव्य आयोजन किया गया। देश विदेश के अनेक मंदिरों से पधारे तीस संतों-महंतों ने विश्व शांति के लिए वैदिक प्रार्थना की। इस पवित्र विधि में हजारों श्रद्धालुओं ने यजमान के रूप में भाग लेकर मंगलमय संकल्प किए।

इस विशेष उत्सव में पूरे अक्षरधाम परिसर को रंगोली और धजा-पताका से सजाया गया था। प्रातः 6:00 बजे संतों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। वैदिक परंपरा के अनुरूप 108 यज्ञकुंडों में पवित्र आहुतियां अर्पित की गईं। आज के इस उत्सव में बड़ी संख्या में महिला और बच्चों की उपस्थिति भी देखी जा सकती थी।

बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के प्रमुख गुरु हरि महंत परम पूज्य महंतस्वामी महाराज ने इस विश्व शांति यज्ञ की शुरुआत की थी, तब से प्रतिवर्ष दशहरा के अवसर पर अक्षरधाम परिसर में विश्व शांति महायज्ञ’ का आयोजन होता रहा है।

इस अवसर पर गुरुजी महंत स्वामी महाराज के संदेश को दोहराया गया, जिसमें बताया कि “आज विश्व में जहाँ कहीं भी युद्ध, हिंसा और अराजकता का माहौल है, वह जल्द समाप्त हो जाए। सभी लोग प्रेम, सद्भाव, भाईचारे के साथ जीवन जीवन यापन करें। सभी के जीवन में श्रद्धा, भक्ति और निष्ठा का उद्भव हो, ऐसी भगवान स्वामिनारायण के चरणों में प्रार्थना!”

बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस पर्व पर श्रद्धालुओं ने न केवल अपने लिए, बल्कि संपूर्ण विश्व में शांति, एकता और बंधुत्व के प्रसार के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उपस्थित सभी जनों ने अपने जीवन से नकारात्मकता, अहंकार और घृणा को त्याग कर सकारात्मकता अपनाने का संकल्प लिया ।

0 Comments