Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

अबोहर की नैशनल लोक अदालत में 365 के करीब मामलों का हुआ निपटारा

Read in:Hindi

अबोहर, दलीप:
सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों पर आपसी मामले निपटाने के लिए सभी हाईकोर्टों को नैशनल लोक अदालत लगाने के निर्देश दिये थे। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के दिशा निर्देशों पर जिला फाजिल्का के सीनियर सैशन जज जतिंद्र कौर के नेतृत्व में अबोहर सबडिवीजन की अदालतों में नैशनल लोक अदालत लगाई गई जिसमें करीब 700 मामले फैसले के लिए रखे गये। अबोहर सबडिवीजन के सीनियर न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में, एडवोकेट संजीव बजाज, समाज सेवी मातृछाया के संचालक संजय गोयल, रीडर रजनीश शर्मा की मौजूदगी में 176 के करीब मामले रखे गये जिसमें से 58 के करीब मामलों को निपटाया गया व 1 करोड़ 33 लाख रूपये की रिकवरी की गई। इसी तरह न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में एडवोकेट संदीप बजाज, समाजसेवी व रिटायर्ड एसडीएम बी.एल. सिक्का, रीडर सुनील, नवीन धवन जजमैंट राईटर की मौजूदगी में 166 के करीब मामले रखे गये जिनमें से 50 के करीब मामलों का निपटारा किया गया व 66 लाख 33 हजार रूपये की रिकवरी की गई। न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में एडवोकेट रमनदीप कम्बोज, समाजसेवी नरसेवा नारायणसेवा के प्रधान राजू, रीडर रविंद्र सिंह की मौजूदगी 224 के करीब मामले रखे गये जिनमें से 150 मामलों का निपटारा किया गया व 2 करोड़ 60 लाख रूपये की रिकवरी की गई। न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में एडवोकेट चंद्रभान, एडवोकेट रजिंद्रपाल व रीडर कमलकांत गर्ग की मौजूदगी में 148 के करीब मामले रखे गये जिसमे से 82 मामलों का निपटारा किया गया व 1 करोड़ 45 लाख के करीब रिकवरी की गई। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप धारीवाल उर्फ बब्बू, सैक्ट्री लखबीर सिंह सिद्धू, ज्वाईंट सैक्ट्री सुनील मेहरा, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरीन कड़वासरा, एडवोकेट हरप्रीत सिंह, लीगल सर्विस अथॉरिटी के मैंबर देसराज कम्बोज, कुलदीप सिंह राजपुरा, राजकुमार कुंडल, संदीप बजाज, संदीप ठठई, जयदयाल कांटीवाल, भैया अजय गिल्होत्रा, एडवोकेट राकेश भठेजा, कंवर सैन, मुकेश कुमार उर्फ लक्की, सिमरण सोढ़ी, मैडम अमनदीप, मैडम श्रुति भीमवाल, मैडम किरण शर्मा, काजल, सुनीता शर्मा, एडवोकेट कपिल देव व अन्य वकील मौजूद थे।