Monday, 07 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
राष्ट्रीय Trending

अब्दुल्ला व मुफ़्ती परिवारों ने कई दशकों तक कश्मीरियों की भावनाओं को रोंदा: चुग

Read in:Hindi

श्रीनगर, फेस2न्यूज:
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की प्रबुद्ध जनता ने परिवारवाद की राजनीती को बुरी तरह से नक्कार दिया है। बीते कई दशकों से जम्मू-कश्मीर की राजनीती में अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों ने कब्जा कर रखा था। इन दोनों परिवारों ने कश्मीरियों को गुमराह किया। जम्मू-कश्मीर के लोगों को विभाजित करने की साजिशें रची गई।
लाल चौक से कारगिल के लिए भाजपा युवा मोर्चा की निकाली तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाने वाले चुग ने कहा कि मुफ्ती और अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर को बर्बाद कर दिया है। कश्मीर के राजनितिक व सामाजिक हालत बदल चुके है, इसके बावजूद अभी भी दोनों परिवार सत्ता के लिए नापाक गठजोड़ कर रहे है। ताकि कश्मीर को बारीबारी लुटा जा सके। कश्मीर की जनता इन दोनों परिवारों को अब कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।
महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि 370 हटने के बाद तिरंगा फहराने वाला कोई नहीं होगा। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि लाल चौक आएं और देखें कि कितने युवाओं ने तिरंगा फहराया है। उन्होंने यह भी कहा कि ये दोनों परिवार कश्मीर को और बर्बाद करने के लिए एक साथ आए हैं लेकिन बीजेपी ऐसा कभी नहीं होने देगी और बाइक रैली कश्मीर में शांति और व्यवस्था का सबूत है।