Friday, 17 April 2026
Breaking News
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते
राष्ट्रीय Trending

उपभोक्ताओं से खाने के बिल पर सेवा शुल्क नहीं वसूलेंगे होटल, रेस्तरां

Read in:Hindi

चंडीगढ, संजय मिश्रा:
अब उपभोक्ताओं से खाने के बिल पर सेवा शुल्क नहीं वसूल सकेंगे होटल, रेस्तरां, क्योंकि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने होटल और रेस्तरां को खाने के बिल में अपने आप लगने वाला सर्विस चार्ज जोड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है। प्राधिकरण ने कहा कि होटल, रेस्तरां ग्राहक के भोजन बिल में स्वतः या डिफ़ॉल्ट रूप से सेवा शुल्क नहीं जोड़ सकते।
इस संबंध में अनुचित व्यापार प्रथाओं और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन को रोकने के उद्देश्य से जारी सीसीपीए दिशानिर्देश, शिकायत दर्ज करने के लिए एक राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर भी प्रदान करते हैं।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने सोमवार को होटल और रेस्तरां को खाने के बिल में अपने आप लगने वाला सर्विस चार्ज जोड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है। यदि इस तरह की घटना घटित होती है तो उपभोक्ता इसकी शिकायत कर सकेंगे।
सीसीपीए ने इस अनुचित व्यापार गतिविधियां और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन को रोकने के लिये दिशानिर्देश जारी किये।
प्राधिकरण के दिशानिर्देश अनुसार कोई भी होटल या रेस्तरां बिल में अपने-आप सर्विस चार्ज नहीं जोड़ेंगे, यही नहीं वो किसी अन्य नाम से भी सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकेंगे। दिशानिर्देश के मुताबिक कोई भी होटल या रेस्तरां कस्टमर्स को सर्विस चार्ज देने के लिये बाध्य नहीं कर सकता। ग्राहक चाहे तो सर्विस चार्ज दे सकते हैं। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक, वैकल्पिक और उपभोक्ता के विवेक पर निर्भर करेगा। दिशानिर्देश अनुसार कंज्यूमर्स पर सर्विस चार्ज के कलेक्शन के आधार पर प्रवेश या सेवाओं को लेकर कोई प्रतिबंध भी नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा, सर्विस चार्ज को खाने के बिल के साथ जोड़कर और कुल राशि पर जीएसटी लगाकर भी एकत्र नहीं किया जा सकता है।
यहां कर सकते हैं शिकायत:
यदि कोई उपभोक्ता यह पाता है कि अमुक होटल या रेस्तरां उपरोक्त दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए सर्विस चार्ज वसूल रहे हैं, तो पहले वह उस होटल या रेस्तराँ से इसे बिल राशि से हटाने का अनुरोध करेगा फिर जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) नंबर 1915 पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे भी बात ना बने तो वे उपभोक्ता आयोग में भी इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।