Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत
पंजाब Trending

कच्चे घर की छत गिरी, मलबे के नीचे दबकर युवक की मौत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी के वार्ड नंबर-1 में पड़ते गांव मुबारकपुर में एक कच्चे घर की छत गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ जब लकड़ी के बालन वाली छत को रोकने के लिए डाला गया लोहे का गाडर टूट गया। युवक की मौत के बाद गांव में मातम छा गया। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अनिश कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार अनिल कुमार अकेला अपने घर में सो रहा था। अनिश का स्वजन व उसके बहन भाई काम पर गए हुए थे। सुबह 9 बजे अचानक कच्चे घर की छत गिर गई जिसके मलबे के नीचे अनिश दब गया। छत गिरने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए गए जिन्होंने भारी मुशक्कत के बाद अनिश को मलबे से बाहर निकाल कर डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने अनिश को मृतक घोषित कर दिया।
मृतक के भाई मनीश ने बताया कि बीती रात अनिश ने 17 साल पूरे किए थे और उन्होंने उसका जन्मदिन मनाया था। सुबह उसके भाई ने 18वें साल में पैर रखा था, लेकिन हादसे में उसकी मौत हो गई। जिक्रयोग है कि मीरपुर व मुबारकपुर दो गांव डेराबस्सी के वार्ड नंबर-1,2,3 व 4 में पड़ते हैं। इन वार्ड में दर्जनों घर ऐसे हैं जिनकी छत कच्ची हैं। फार्म भरने के बावजूद इन जरूरतमंद लोगों को छत पक्की करने वाली स्कीम के अधीन मिलने वाले पैसे नहीं मिले। लोग आज भी बुनियादी सहुलियतों को तरस रहे हैं। सरकारी स्कीमों के पैसे जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच रहे। पिछले कुछ महीने पहले मीरपुर में कच्ची छत गिरने के कारण मलबे के नीचे दबने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। जिसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने उक्त परिवार को कच्ची छत पक्का करने के पैसे दिए थे। अब देखना है कि मीरपुर व मुबारिकपुर में कच्चे घरों में रहते लोगों के प्रति सरकार कोई कदम उठाती है या फिर किसी छत के गिरने का इंतजार किया जाएगा।

0 Comments