Saturday, 18 July 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी "बड़े बे आबरू हो कर तेरे कूचे से हम निकले"
हिमाचल Trending

खनियारा में फ्लैग मार्च निकाल किया लोगों को आश्वस्त

Read in:Hindi

धर्मशाला, बिजेन्द्र:
जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने स्वयं वीरवार को जिला मुख्याल्य धर्मशाला के खनियारा में लोगों को मतदान के लिए जागरुक किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाने की दृष्टि से हर प्रकार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने खनियारा में लोगों और व्यापारियों से बातचीत की तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी उनकी समस्याओं और अन्य संभावित असामाजिक गतिविधियों को लेकर जानकारी हासिल की। उन्होंने आमजन को आश्वस्त किया कि वह निर्भीक होकर मतदान करें और किसी भी प्रकार की संदेहास्पद गतिविधि के बारे में तुरंत प्रशासन को बताएं। उन्होंने लोगों से बिना किसी भय और लालच के वोट देने का आह्वान किया।
इस मौके पर अर्धसैनिक बल और पुलिस की टुकड़ी ने फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया। डॉ. निपुण जिंदल ने लोगों को मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था चाक चौंबद रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ चुनावी प्रक्रिया का संचालन कर रहा है तथा लोग पूरी प्रक्रिया पर विश्वास जताते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।