Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
खेल Trending

खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
खेल विभाग हरियाणा की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर, 2023 तक किया जा रहा है। इस खेल महाकुंभ में 23 खेलों का आयेाजन किया जाएगा। इनमें महिला एवं पुरुष दोनो के खेल शामिल हैं।
खेल विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय खेलों में पुरूष व महिला ओपन कैटेगरी में 23 खेलों को शामिल करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि 28 से 30 नवंबर तक जिला पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर तथा कुरूक्षेत्र में तथा चार से छह दिसंबर तक जिला करनाल, रोहतक, फरीदाबाद तथा गुरुग्राम में खेलों का आयोजन करवाया जाना है। इन खेलों में खिलाडिय़ों का चयन के लिए ट्रायल 19 नवंबर को लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन खेलों में आरचरी, एथलैटिक्स, बैडमिन्टन, बाक्सिंग, बास्केटबाल, साईकलिंग, क्योंकिग एवं कनोईंग, फैन्सिंग, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हाकी, जूड्डो, कब्बड्डी, रोविंग, शूटिंग, स्वीमिंग, टेबल-टैनिस, कुश्ती, भारतोलन, वालीबाल, हैण्डबाल, ताईक्वांडों खेल शामिल हैं।