Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
राष्ट्रीय Trending

डॉक्टरों व वर्कर्स में बढ़ते तनाव को दूर करने करवाया गया राग वसंतोत्सव समारोह

Read in:Hindi

नई दिल्ली, अखिलेश बंसल:
स्वामी विवेकानन्द केन्द्र, फर्स्ट स्टेप फाउंडेशन और नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन एवं वीएमएमसी सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली की ओर से संयुक्त तौर पर राग वसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनंतानंद सरस्वती जी महाराज तथा राजगुरु मठ, काशी एवं पंजाब प्रदेश के जिला बठिंडा स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर माइसरखाना के पीठाधीश्वर व श्री श्री 1008 संत श्री महामंडलेश्वर सर्वेश आनंद सरस्वती जी महाराज ने किया। मशहूर तबला वादक पंडित मिथिलेश झा और सारंगी वादक घनश्याम सिसोदिया ने अपनी प्रस्तुति दी।
समारोह के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते राजगुरु मठ, काशी एवं पंजाब प्रदेश के जिला बठिंडा स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर माइसरखाना के पीठाधीश्वर व श्री श्री 1008 संत श्री महामंडलेश्वर सर्वेश आनंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल और विभिन्न किस्म की पैदा हो रही बीमारियों का मुकाबला करने के लिए अधिकांश चिकित्सालयों तथा सेहत सेवा केन्द्रों में काम करते डॉक्टरों व वर्कर्स में तनाव है। उस तनाव को दूर करने का समाधान केवल और केवल संगीत के पास है। दिल्ली में आयोजित किया गया राग वसंतोत्सव कार्यक्रम कारगर सिद्ध हुआ है।