Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

दो रेलवे मुलाजिमों और एक प्राईवेट व्यक्ति के विरुद्ध रिश्वतख़ोरी का पर्चा दर्ज

Read in:Hindi

फ़िरोज़पुर, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान मंगलवार को भारतीय रेलवेज़ में नौकरियाँ दिलाने के एवज़ में रिश्वत लेने के आरोप में रेलवेज के दो मुलाजिमों और एक निजी व्यक्ति के खि़लाफ़ रिश्वतख़ोरी का केस दर्ज किया है। इस मामले में विजीलैंस ब्यूरो ने एक प्राईवेट व्यक्ति दलजीत सिंह, निवासी गाँव दुलची के, ज़िला फ़िरोज़पुर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी दलजीत सिंह समेत डिवीजनल रेलवेज मैनेजर, फ़िरोज़पुर में तैनात रवि मल्होत्रा, हैड क्लर्क और जोगिन्द्र सिंह क्लर्क के विरुद्ध गाँव अली के, ज़िला फ़िरोज़पुर के निवासी मंगल सिंह की शिकायत पर भ्रष्टाचार का यह मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँचकर दोष लगाया कि उक्त रेलवे मुलाजिमों ने दलजीत सिंह के साथ मिलीभुगत करके उसके दो पुत्रों को रेलवे में भर्ती करवाने के नाम अधीन 9 लाख रुपए की रिश्वत लेकर जाली नियुक्ति पत्र और शिनाख्ती कार्ड सौंप दिए हैं। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त दोषी दलजीत सिंह अब इस सम्बन्धी बाकी रहते काम को अंजाम देने के लिए 20,000 रुपए और माँग रहा है और शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर अपने फ़ोन पर हुई सारी बातचीत रिकार्ड कर ली।
प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद मंगलवार को उक्त दोषी दलजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
उक्त सभी दोषियों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

0 Comments