Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
राष्ट्रीय Trending

निर्वाचन आयोग द्वारा भारत के राष्ट्रपति चुनाव सम्बन्धी अधिसूचना जारी

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा भारत के राष्ट्रपति पद को भरने और चुनाव करने सम्बन्धी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 की धारा 4 की उपधारा (1) के अधीन अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस चुनाव के लिए रिटर्निंग अफ़सर नियुक्त किए गए पी.सी. मोदी जो राज्यसभा के सचिव जनरल भी हैं, ने सूचना दी है कि उम्मीदवार या उसके प्रसथापकों या समर्थकों में से किसी एक द्वारा नामांकन पत्र उनको (रिटर्निंग अफ़सर) को कमरा नंबर 29, भू-तल, संसद भवन, नई दिल्ली कार्यालय में या यदि वह अपरवर्जनी रूप में गैर-हाजिऱ हो, तो सहायक रिटर्निंग अफ़सर मुकुल पांडे, विशेष कार्यकारी अधिकारी या सुरिन्दर कुमार त्रिपाठी, संयुक्त सचिव और मुख्य सतर्कता अधिकारी, राज्य सभा सचिवालय को उक्त दफ़्तर में 29 जून, 2022 तक (पब्लिक छुट्टी वाले दिन के बिना) किसी भी दिन 11 बजे सुबह और 3 बजे बाद दोपहर को पेश किए जा सकेंगे।
प्रवक्ता अनुसार हर एक नामांकन पत्र के साथ उस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की वोटर सूची में उम्मीदवार के सम्बन्ध के इंदराज की एक प्रमाणित कॉपी लगाई जाए, जिसमें उम्मीदवार वोटर के रूप में रजिस्टर है। उन्होंने बताया कि हर एक उम्मीदवार केवल पंद्रह हज़ार रुपए की राशि जमा करवाएगा। यह रकम नामांकन पत्र पेश करते समय रिटर्निंग अफ़सर के पास नकद जमा की जा सकेगी या भारतीय रिज़र्व बैंक या किसी सरकारी खजाने में इससे पहले जमा की जा सकेगी और इसके बाद की स्थिति में ऐसी रसीद का, जिसमें यह बताया गया हो कि उक्त राशि जमा कर दी गई है, नामांकन पत्र के साथ लगाया जाना अनिवार्य है।
प्रवक्ता ने बताया कि नामांकन पत्रों के फॉर्म उपरोक्त बताए कार्यालय में उपरोक्त समय पर प्राप्त किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि अधिनियम की धारा 5 (ख) की उपधारा (4) के अधीन नामंज़ूर किए गए नामांकन पत्रों से बिना नामांकन पत्रों की पड़ताल उक्त कार्यालय के कमरा नंबर 62, पहली मंजिल, संसद भवन, नई दिल्ली में गुरूवार, 30 जून, 2022 को सुबह 11 बजे की जाएगी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि नामांकन वापस लेने की सूचना उम्मीदवार, या उसके प्रसथापकों या समर्थकों में से किसी एक द्वारा, अगर उम्मीदवार द्वारा लिखित रूप में इस मंतव्य के लिए बाकायदा अधिकारित किया गया हो, रिटर्निंग अफ़सर को कमरा नंबर 29, भू-तल, संसद भवन, नई दिल्ली कार्यालय में 02 जुलाई, 2022 को तीन बजे बाद दोपहर से पहले पेश की जा सकेगी। उनके अनुसार चुनाव लड़े जाने की सूरत में मतदान इन नियमों के अधीन निर्धारित किये गए मतदान के स्थानों में सोमवार 18 जुलाई, 2022 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगा।