Sunday, 07 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

पंजाब की अमन-शांति पर भाजपा-अकाली, कांग्रेस नेताओं की चिंता तालिबान द्वारा शांति की वकालत करने जैसा: सीएम

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे कानून-व्यवस्था के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि अपने शासन काल के दौरान अपराधियों को संरक्षण देने वाले अब प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। यह तालिबान द्वारा शांति की वकालत करने जैसा है।
मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर कहा कि पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकार के शासनकाल में जेल की दीवार तोड़ने की घटनाएं हुई। बेटी की इज्जत बचाने के लिए पुलिस अधिकारी को बाजार में गोली मार दी गई। उन्होंने गैंगस्टरों को संरक्षण देकर पंजाब में डर का माहौल पैदा किया। अब वे लोग पंजाब की अमन शांति पर सवाल उठा रहे हैं। यह ठीक उसी तरह है जैसे तालिबान द्वारा शांति की वकालत करने जैसा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और राज्य का सांप्रदायिक सद्भाव भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलेगी।
उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के अन्य राज्यों की तुलना में पंजाब में अपराध दर बहुत कम है। फिर भी हम बंदूक-संस्कृति पर नकेल कसने और पिछली सरकारों बिना जांच-पड़ताल के जारी बंदूक लाइसेंस की समीक्षा करने जैसे कदम उठा रहे हैं ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति और बेहतर बने।