Thursday, 24 September 2026
Breaking News
भारतीय पद्म विभूषण सम्मान 2026-27 से सम्मानित हुए डॉ. अतुल मलिकराम  "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष, विद्या भारती के विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूँज रहा विद्यालय परिसर  पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें
पंजाब

पंजाब में लाईसेंसी हथियारों की समीक्षा करने के आदेश

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कानून-व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को कोटकपूरा में डेरा प्रेमी की हत्या के मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के आदेश दिए, ताकि दोषियों को कानून के मुताबिक कड़ी सज़ा दिलाई जा सके।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पुलिस द्वारा इस संवेदनशील मामले की हरेक पहलू से जांच की जा रही है और इस मामले को बिना किसी पक्षपात से कानूनी निष्कर्ष पर ले जाया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी आपराधिक घटना को जाति या मजहब की संकीर्ण नजऱ से नहीं देखा जा सकता और इस जुर्म को अंजाम देने वालों को किसी भी सूरत में बख़्शे नहीं जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘‘ऐसी घटनाओं से हमारी सदियों पुरानी भाईचारक सांझ, सांप्रदायिक सद्भावना, आपसी प्यार और एकता की मज़बूत तारों को चोट पहुँचाने की घटिया चालें चली जा रही हैं, जिसको किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। मैं पंजाब निवासियों को भरोसा दिलाता हुँ कि हमारी सरकार हर हाल में अमन-शान्ति कायम रखेगी और दुश्मन ताकतों को मुँह-तोड़ जवाब देगी।’’
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सीनियर अफ़सरों को राज्य भर में नाकेबन्दी और शहरों में पुलिस की जगह-जगह तैनाती पर ज़ोर देने के लिए कहा और साथ ही लाईसेंसी हथियारों की समीक्षा करने के भी आदेश दिए, जिससे ऐसी आपराधिक गतिविधियों में हथियारों का प्रयोग के बारे में पता लगाया जा सके।
कानून-व्यवस्था को और मज़बूत बनाने के लिए मान ने राज्य के पुलिस प्रमुख को पुलिस फोर्स को समय का साथी बनाने के लिए आधुनिक प्रशिक्षण देने के आदेश दिए, जिससे पुलिस फोर्स को और अधिक मुस्तैद बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस फोर्स का शानदार कारगुजारी रही है, जिसने आतंकवाद के काले दौर का डटकर सामना किया था।