Monday, 07 September 2026
Breaking News
पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि ‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन
राष्ट्रीय Trending

पंजाब से नई दिल्ली हवाई अड्डे तक सुपर लग्जरी बसें शुरू करने का ऐलान

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य में ट्रांसपोर्ट माफिया की कब्र खोदते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को ऐलान किया कि पंजाब से 15 जून को नई दिल्ली हवाई अड्डे तक सुपर लग्जरी वोलवो बसें शुरू होंगी।
वोलवो बस सेवा शुरू करने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोगों ने हमें माफिया ख़ात्मे के लिए राज्य में सेवा करने के लिए विशाल जन समर्थन दिया है। हमारी सरकार ने पहले ही नई आबकारी नीति के द्वारा शराब माफिया पर काबू पाया है और आज मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी महसूस हो रही है कि अब ट्रांसपोर्ट माफिया भी बीते समय की बात बन जाएगी।’’
मुख्यमंत्री ने चिंता प्रकट की कि दशकों से केवल प्राईवेट ट्रांसपोर्ट माफिया ही इस रूट पर बसें चला रहा था और अपनी मनमर्जी से किराया वसूल कर लोगों को लूट रहा था। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने इस कारोबार पर एकाधिकार कायम कर लिया था और लोगों का शोषण कर रहे थे। मान ने कहा कि विदेशों से पंजाब आने वाले बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय हमेशा यह शिकायत करते थे कि क्यों केवल प्राईवेट ट्रांसपोर्टरों को ही इस रूट पर बसें चलाने का हक है और क्यों पंजाब सरकार इन रूटों पर बसें नहीं चला रही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ट्रांसपोर्ट माफिया को ख़त्म करके पंजाब सरकार यह सुपर लग्जरी बसें चलाएगी जो प्राईवेट ट्रांसपोर्टरों से आधे से भी कम किराया वसूलेगी और उनकी अपेक्षा मुसाफिऱों को दोगनी सुविधाएं देगी। उन्होंने बताया कि इन बसों की बुकिंग पंजाब रोडवेज़ और पनबस की वैबसाईटों से बहुत आसान ढंग से की जा सकती है। इसी तरह मान ने कहा कि इन बसों के आने-जाने की समय-सारणी भी वैबसाईटों पर उपलब्ध होगी।
राज्य की पुरातन शान को बहाल करने का प्रण लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब जल्द ही देश का अग्रणी राज्य बन जाएगा। उन्होंने कहा कि वह दिन बीत गए जब करदाताओं का पैसा नेताओं द्वारा लूटकर बैंकों में जमा करवाया जाता था, परन्तु अब यह पैसा आम लोगों के कल्याण के लिए सोच-समझ कर इस्तेमाल किया जाएगा। भगवंत मान ने राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए लोगों से सहयोग और समर्थन की माँग की।