Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़
पंजाब

पराली को चारे के तौर पर इस्तेमाल के रास्ते तलाशने की योजना तैयार करने के निर्देश

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ की तरफ से धान की पराली का योग्य ढंग से निपटारा करने के लिए पराली को पशुओं के चारे के तौर पर इस्तेमाल करने के रास्ते तलाशने और इस संबंधी किसानों को जागरूक करने के लिए व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
पंजाब सिवल सचिवालय में मुख्य सचिव ने पशु पालन और डेयरी विकास, सहकारिता, कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों के इलावा गुरू अंगद देव वैटरनरी यूनिवर्सिटी फॉर एनिमल सायंसेज़, लुधियाना और पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी, लुधियाना के अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुये कहा कि सरकार की तरफ से धान की पराली के प्रबंधन के लिए इन सीटू और एक्स सीटू इंतज़ाम कर रही है। इसी दिशा में पराली को पशुओं के चारे के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करने पर काम कर रहा है।
मुख्य सचिव ने उक्त तीनों ही विभागों और दोनों यूनिवर्सिटियों के विशेषेज्ञों को लेकर कमेटी बनाने के लिए कहा, जो राज्य में अलग-अलग स्थानों पर डेयरी के धंधे से जुड़े प्रगतिशील किसानों के साथ संबंध कायम करके इस दिशा में काम करे। उन्होंने कहा कि जिन पशु पालकों की तरफ से पहले ही इसका प्रयोग किया जा रहा है, उनकी फीडबैक ली जाये।
प्रमुख सचिव पशु पालन, डेयरी विकास एवं मछली पालन विकास प्रताप ने मुख्य सचिव को बताया कि इस विधि के प्रयोग से जहाँ पराली का प्रबंधन सुचारू तरीके से होगा वहीं पशु पालकों को आर्थिक लाभ भी होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि इस सम्बन्धी डेयरी विकास के प्रशिक्षण केन्द्रों, कृषि विज्ञान और मिल्क यूनियनों के द्वारा किसानों को जागरूक किया जाये।