Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा 
कविताएँ Trending

किसी को मुझे आज़माना नहीं है

ग़ज़ल

किसी को मुझे आज़माना नहीं है
किसी दर पे सर को झुकाना नहीं है

मिले हूर कोई या हो अप्सरा ही
मुझे दिल किसी से लगाना नहीं है

बहारों का मौसम तो आया है लेकिन
तेरे बिन ये बिल्कुल सुहाना नहीं है

मुसाफ़िर हैं हम तो रहेंगे सफ़र में
परिंदों का कोई ठिकाना नहीं है

कि हो बात कैसे करें गुफ्तगू क्या
कभी फोन उसने उठाना नहीं है

सरे आम करना है इज़हार मुझको
मुझे इश्क़ अपना छुपाना नहीं है

करूं क्या ये कश्ती ये पतवार ‘दानिश’
मुझे पार दरिया के जाना नहीं है

— मनमोहन सिंह ‘दानिश’