Monday, 05 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
कविताएँ Trending

मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है………

ग़ज़ल

मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है
चले इस दौर में लेकिन सियासत भी ज़रूरी है

रहो खामोश तुम चाहे यहां हर बात पर लेकिन
अना पर बात जब हो तो बगावत भी ज़रूरी है

बनाओ दोस्त तुम सब को रहो इक साथ मिलजुल के
मगर कमज़र्फ़ लोगों से अदावत भी ज़रूरी है

तिजारत झूठ की करते हकूमत झूठ से चलती
मगर रिश्तों की दुनिया में सदाकत भी ज़रूरी है

करो इज़हार उल्फ़त का सभी के सामने “दानिश”
जवानी है तो फिर उसमें हिमाकत भी ज़रूरी है

— मनमोहन सिंह ‘दानिश’

इबादत: पूजा
अना: आत्मसम्मान
कमज़र्फ़: धूर्त, कमीना
अदावत: दुश्मनी
तिजारत: व्यापार
सदाकत: सच्चाई
हिमाकत: मूर्खता, बेवकूफी

0 Comments