Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान पराली को आग लगाने पर 11 किसानों के खिलाफ एफआईआर मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की जीसीसीबीए ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित
पंजाब Trending

पाँचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं श्रेणी की परीक्षाओं के प्रबंध मुकम्मल, बारहवीं श्रेणी की परीक्षा शुरू

Read in:Hindi

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, फेस2न्यूज:
स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से पाँचवी, आठवीं, दसवीं और बारहवीं श्रेणी की बोर्ड परीक्षाओं सम्बन्धी सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से सालाना परीक्षाओं की शुरुआत सोमवार से 12वीं श्रेणी की परीक्षा के साथ हो रही है। उन्होंने बताया कि इस 12वीं श्रेणी की परीक्षा में अपियर होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 299744 (दो लाख निन्यानवे हजार सात सौ चौवालिस) है। इसी तरह ओपन प्रणाली के अधीन परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 14501 (चौदह हज़ार पाँच सौ एक), अतिरिक्त विषय कैटागरी के अधीन परीक्षा देने वाले 713 परीक्षार्थी, कारगुज़ारी बढ़ाने के लिए कुल 30 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसी तरह री-अपियर परीक्षा के अधीन कुल 1095 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बारहवीं श्रेणी की परीक्षा के लिए 3914 स्कूलों में कुल 2255 परीक्षा केन्द्रों की स्थापना की गई है।
इसी तरह साल 2022-23 के लिए पाँचवी श्रेणी की सालाना परीक्षा 25 फरवरी, 2023 से शुरू करवाई जा रही है जोकि 4 मार्च, 2023 तक जारी रहेगी। पाँचवी श्रेणी की सालाना परीक्षा में अपियर होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 298296 (दो लाख अट्ठानवे हजार दो सो छियानवे) है, जिनके लिए विशेष के तौर पर सेल्फ सैंटर बनाऐ गए हैं। बैंस ने बताया कि पाँचवी श्रेणी के परीक्षार्थियों के लिए कुल 17307 सेल्फ परीक्षा केन्द्रों की स्थापना की गई है। आठवीं श्रेणी की सालाना परीक्षा में कुल 310311 (तीन लाख दस हज़ार तीन सौ ग्यारह) परीक्षार्थियों के लिए 10694 स्कूलों में कुल 2482 परीक्षा केंद्र स्थापित किये गए हैं।
शिक्षा मंत्री के अनुसार दसवीं श्रेणी की सालाना परीक्षा में अपियर होने वाले 285068 (दो लाख पचासी हज़ार अड़सठ) रेगुलर, ओपन स्कूल प्रणाली के अधीन परीक्षा देने वाले कुल 10361 (दस हज़ार तीन सौ इकसठ), अतिरिक्त विषय कैटागरी के अधीन कुल 2366 (दो हज़ार तीन सौ छियासठ), कारगुज़ारी बढ़ाने के लिए परीक्षा देने वाले कुल 20 (बीस), री-अपियर विषयों की परीक्षा देने वाले कुल 1090 (एक हज़ार नब्बे) परीक्षार्थियों के लिए 7178 स्कूलों में 2576 परीक्षा केंद्र स्थापित किये गए हैं।
उन्होंने बताया कि इन सभी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और सुविधाजनक तरीके के साथ मुकम्मल करवाने के लिए प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। बारहवीं श्रेणी की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र समूह जिलों के बैंकों को सौंप दिए गए हैं। इसी तरह पाँचवी और आठवीं श्रेणियों के प्रश्न-पत्र 21 फरवरी को और 10वीं श्रेणी के प्रश्न-पत्र 17 मार्च को बैंकों में पहुँचा दिए जाएंगे। जहाँ से परीक्षाओं में तैनात अमला प्रश्न-पत्र प्राप्त करेगा। परीक्षाओं में तैनात अमले को परीक्षाओं के संचालन सम्बन्धी जारी कर दीं गई हैं। पारदर्शिता के लिए कैमरों का इंतज़ाम किया गया है।
शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य के ज़िला शिक्षा अधिकारियों को भी परीक्षाओं की निगरानी के लिए हिदायतें जारी कर दीं गई हैं और सुचारू ढंग से परीक्षाओं के संचालन और किसी भी असुखद घटना से बचाव के लिए अलग-अलग जिलों के पुलिस अधिकारियों की मदद भी ली जा रही है।

0 Comments