Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान पराली को आग लगाने पर 11 किसानों के खिलाफ एफआईआर मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की जीसीसीबीए ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित
पंजाब Trending

पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त अभियान में तरनतारन से तीन किलो हेरोइन और एक पिस्तौल की बरामद

Read in:Hindi

तरनतारन, फेस2न्यूज:
नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रही जंग ने सीमा पार तस्करी को एक बड़ा झटका दिया, जब पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान में तरनतारन के गांव मियांवाल के सीमावर्ती इलाके से तीन किलो हेरोइन के तीन पैकेट के साथ एक 0.30 बोर की पिस्तौल, मैगजीन के साथ व पाँच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस खेप को पाक स्थित तस्करों ने सीमा पार से एक ड्रोन का उपयोग करके एयरड्रॉप किया था।
पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को खेमकरण इलाके में भारत-पाक सीमा के पास ड्रोन की आवाज़ सुनने पर एक नागरिक द्वारा दी गई सूचना के आधार पर तरनतारन जि़ले की पुलिस टीमों ने तुरंत सूचना बीएसएफ के साथ साझा की और संयुक्त रूप से उस क्षेत्र में एक तलाशी अभियान शुरू किया, जो भारत-पाक सीमा से 1 किलोमीटर के दायरे में था।
उन्होंने कहा, ‘‘आसपास के खेतों की गहन जाँच करने पर पुलिस और बीएसएफ की टीमों ने मियांवाल के इलाके से गोला-बारूद के साथ 3 किलो हेरोइन और एक पिस्तौल की खेप सफलतापूर्वक बरामद की है।’’
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पंजाब पुलिस ने अमृतसर में राम तीरथ रोड पर एक विशेष नाका लगाने के दौरान एक किशोर के कब्जे से 15 पैकेट हेरोइन जिनका वजऩ 15 किलोग्राम था, और 8.40 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद करने के बाद गिरफ्तार किया था। इस खेप को भी पाक स्थित तस्करों द्वारा ड्रोन का उपयोग करके एयरड्रॉप किया गया था और आरोपी पार्सल को अमृतसर के सीमावर्ती गांव कक्कड़ से प्राप्त करने के बाद डिलीवरी करने जा रहा था।
अधिक जानकारी साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तरनतारन गुरमीत चौहान ने कहा कि पाक तस्करों की पहचान का पता लगाने के लिए जाँच की जा रही है, जिन्होंने ड्रोन के माध्यम से खेप भेजी थी, और उनके भारतीय सहयोगियों का भी पता लगाने के लिए जाँच की जा रही है, जो इस खेप को प्राप्त करने वाले थे।
इस बीच तरनतारन के खेमकरण पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी, 23, 27-ए और 29 और एयरक्राफ्ट एक्ट की धारा 10, 11 और 12 के तहत केस एफआईआर नंबर 8 दिनांक 10/2/2023 दर्ज किया गया है।

0 Comments