Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब

प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल को किया याद

Read in:Hindi

फाजिल्का, फेस2न्यूज:
विश्वभर में भजन गायकी में प्रसिद्ध रहे नरेंद्र चंचल की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। उनके साथ बिताए पलों को याद करते समाजसेवी और पत्रकार लीलाधर शर्मा ने बताया कि वह जब भजन गाते थे तो खुद भक्ति में लीन हो जाते थे व श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर देते थे। फाजिल्का में उनके द्वारा किए कार्यक्रमों को अब भी याद किया जाता है वहीं उनके द्वारा गाए हिंदी फिल्मों के गीत अब भी उनकी याद दिलाते हैं। स्थानीय श्री राम मंदिर, सिद्ध श्री हनुमान मंदिर, श्री दुर्गियाना मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा उनके भजनों को गाकर उन्हें याद किया व परमात्मा से प्रार्थना की कि नरेंद्र चंचल की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।

0 Comments