Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
राष्ट्रीय Trending

बिहार जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

Read in:Hindi

दिल्ली, फेस2न्यूज:
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बिहार में जहरीली शराब पिलाकर 80 लोगों की जान लेने वाले आरोपी को दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार में जहरीली शराब परोसने का मास्टरमाइंड है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामबाबू महतो के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ 7 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं। बिहार में जहरीली शराब शराब पीने से 80 लोगों की मौत होने के बाद आरोपी दिल्ली आ गया। वह दिल्ली के द्वारका इलाके में छुपकर रह रहा था। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर संजय कुमार की टीम को सूचना मिली कि रामबाबू महतो द्वारका इलाके में छुप कर रहा है। पुलिस टीम ने आरोपी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।