Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब

महर्षि श्री कश्यप को शीश नवाकर लिया नववर्ष का आशीर्वाद

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) क्षेत्र के किलियांवाली रोड पर स्थित एकमात्र महर्षि श्री कश्यप जी महाराज के मंदिर में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर शीश नवाया और नववर्ष के शुभागमन पर अपने ईष्ट देव का आशीर्वाद प्राप्त किया। सेवादार सतपाल कश्यप ने बताया कि इस मौके पर पंडित राधे श्याम जी के पावन सानिध्य में महर्षि श्री कश्यप जी महाराज की पूजा -अर्चना की गई तथा इलाक़े के सर्वांगीण विकास व खुशहाली हेतु प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं ने बाबा की महिमा का सामूहिक गुणगान किया। भीषण सर्दी के बावजूद भारी संख्या में बच्चों, महिलाओं व पुरुष श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में आयोजित मासिक समागम की शोभा बढ़ाई। श्री कश्यप ने समाज के समस्त सदस्यों व क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि हर महीने की 5 तारीख को आयोजित किए जाने वाले इस धार्मिक समागम में बढ़ चढ़ कर शामिल हों तथा ईष्टदेव का आशीर्वाद प्राप्त करें।