Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
राष्ट्रीय Trending

मुम्बई के नहवा शेवा बंदरगाह से 73 किलो हैरोइन बरामद

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए मुम्बई के नहावा शेवा बंदरगाह में एक कंटेनर से लगभग 73 किलोग्राम हैरोइन की एक और बड़ी खेप बरामद की गई है। डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज बताया कि यूएई से हैरोइन की तस्करी सम्बन्धी मिली ख़ुफिय़ा जानकारी मिलने के उपरांत पंजाब पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की टीमों द्वारा साझे तौर पर कार्यवाही की गई।
पंजाब पुलिस द्वारा यह बड़ी खेप गुजरात के मुन्द्रा बंदरगाह पर एक कंटेनर से 75 किलोग्राम हैरोइन बरामद करने के 72 घंटों से भी कम समय में बरामद की गई है। इस बरामदगी के साथ पंजाब पुलिस ने तीन दिनों के अंदर कुल 148 किलो हैरोइन बरामद की है।
डीजीपी ने कहा कि दिल्ली स्थित आयातक ‘नन्दनी ट्रेडर्स’ द्वारा आयात किए गए सफ़ेद संगमरमर की टाईलों वाले कंटेनर के दरवाज़े के बॉर्डर में नशीले पदार्थों को छुपाकर रखा गया था। इस नशीले पदार्थ को छिपाने के उपरांत मुलजि़मों ने दरवाज़े के बॉर्डर को बहुत सावधानी से वेल्ड करके इसको दोबारा पेंट किया।
डीजीपी यादव ने कहा कि नशों के विरुद्ध यह जंग जारी रहेगी।
और विवरणों का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के उपरांत पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल (एस.एस.ओ.सी.) एस.ए.एस. नगर ने तुरंत एक पुलिस टीम को मुम्बई भेजा और नहवा शेवा बंदरगाह पर तैनात कर दिया।
डीजीपी ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस द्वारा उचित प्रक्रिया और दस्तावेज़ों की पालना करने के बाद कंटेनर को खोला गया, जिससे 73 किलोग्राम हैरोइन की बड़ी खेप बरामद हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए अगली जांच कर रही है।
जि़क्रयोग्य है कि महाराष्ट्र पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की सम्बन्धित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।