Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
पंजाब Trending

विधायक संदीप जाखड़ ने किन्नू व नरमा मजदूरों का मुद्दा विधानसभा में उठाया

Read in:Hindi

अबोहर, फेस2न्यूज ब्यूरो: (MOREPIC1)
विधानसभा सत्र के दौरान शून्य काल के समय अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ द्वारा किन्नू व नरमे के मजदूरों को मुआवजा देने व उनकी शनाखत करने का मुद्दा सदन में उठाया गया। श्री जाखड़ ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसान को हुए नुकसान के लिए तो सरकार स्पेशल गिरदावरी करवा देती है जिससे उसे कुछ सहारा मिल जाता है, परंतु किन्नू व नरमे की चुगाई करने वाले मजदूरों को उनका हक नहीं मिलता, जिसका एक मुख्य कारण उनकी रजिस्ट्रेशन न होना है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि मनरेगा की तरह इन मजदूरों की भी शिनाख्त करवा कर रजिस्टर्ड किया जाए जिससे इन्हें भी आपदा के समय में हुए नुकसान का मुआवजा मिल सके। जाखड़ ने कहा कि उम्मीद है सरकार इस पर विचार करेगी और जल्द ही इनके शिनाख्त कार्य को शुरू कर इनका रजिस्ट्रेशन करेगी।