Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

शिक्षकों से ग़ैर शैक्षणिक कार्य न लेने के निर्देश

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब के मुख्य सचिव को एक पत्र लिख कर निर्देश दिए कि राज्य सरकारी स्कूलों में काम करते विद्यार्थियों की पढ़ाई के नुकसान को रोकने के लिए शिक्षकों से ग़ैर शैक्षणिक काम न लिया जाये।
मुख्य सचिव को लिखे पत्र में स्कूल शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूल विद्यार्थियों को गुणवत्ता और मानक शिक्षा देने के लिए वचनबद्ध हैं। इसलिए यह ज़रूरी है कि अध्यापक स्कूलों में उपलब्ध रहें और उनसे बच्चों को पढ़ाने के इलावा अन्य कोई फ़ाल्तू काम न लिया जाये।
उन्होंने मुख्य सचिव को कहा कि अपनी अध्यक्षता अधीन मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, और प्रमुख सचिव शासन सुधार (जी.आर) की एक कमेटी गठित करके शिक्षकों से बच्चों को पढ़ाने के इलावा अन्य कोई फ़ाल्तू काम न लेने सम्बन्धी विचार-विमर्श करके नीति तैयार करे अपनी रिपोर्ट तीन महीने में पेश करें।
बैंस ने कहा कि शिक्षकों से यदि ग़ैर शैक्षणिक काम लेना बंद कर दिया जाये तो पंजाब के लिए यह एक ऐतिहासिक फ़ैसला होगा जिससे राज्य की स्कूली शिक्षा का बहुत लाभ होगा।