Friday, 26 June 2026
Breaking News
अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया
पंजाब Trending

पंजाब में भाजपा की सरकार बनाओ, हरियाणा में लागू सभी योजनाएं पंजाब में भी लागू कर देंगे: नायब सिंह सैनी

लुधियाना में “महर्षि कश्यप जन्मोत्सव समारोह” को किया संबोधित, कहा , मेरे लायक कोई काम हो तो पंजाब के लोगों की ख़ातिर ” हरियाणा सीएम हाउस” के दरवाज़े हमेशा खुले हैं

फेस2न्यूज /लुधियाना /चंडीगढ़

रियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आह्वान किया कि अगले विधानसभा चुनाव में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनाओ , हरियाणा में लागू की गई सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर दिया जाएगा। साथ ही , उन्होंने यह भी कहा कि आपको या आपके किसी रिश्तेदार को मेरे लायक कोई काम हो तो “हरियाणा सीएम हाउस” के दरवाजे हमेशा खुले हैं, पूरी मदद की जाएगी।

श्री नायब सिंह सैनी रविवार पंजाब के लुधियाना में “महर्षि कश्यप जन्मोत्सव समारोह” को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने महर्षि कश्यप जी को नमन करते हुए कहा कि महर्षि कश्यप महान परोपकारी और प्रजापालक थे। उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने के लिए स्मृति ग्रंथ और कश्यप संहिता जैसे महान ग्रंथों की रचना की। कश्यप समाज के इतिहास को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि इस समाज ने रामायण काल में निषाद जैसे बलशाली राजा दिये। राजा निषाद् ने ही वनवास के समय प्रभु श्री रामचंद्र जी को अपने यहां आश्रय दिया था। भक्त प्रहलाद भी इस समाज की देन हैं। दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पंच प्यारों में भाई हिम्मत सिंह कश्यप जी भी इसी समाज से थे।

सैनी ने कश्यप समाज को साहसी, वीर, परिश्रमी और स्वाभिमानी बताया और कहा कि आप लोगों में अपार क्षमताएं हैं। आपको अभी बहुत आगे बढ़ना है। अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करके आप न केवल अपनी कौम का भला कर सकते हैं बल्कि पूरे समाज के विकास में रचनात्मक भूमिका निभा सकते है।

उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा कश्यप समाज सहित अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचे। ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ का मूल मंत्र इसी भावना से प्रेरित है।

श्री सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पिछड़ा वर्ग का सबसे बड़ा हितैषी बताया और कहा कि श्री मोदी जी ने केंद्रीय ओ.बी.सी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिलवाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन है। आज आवश्यकता है कि इस विजन को साकार करने के लिए हम जाति, क्षेत्र, भाषा जैसे भेदभावों को मिटाकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।

उन्होंने पंजाब के लोगों से आह्वान किया कि वे अगले विधानसभा चुनाव में पंजाब के आमजन की चिंता करने वाली भाजपा की सरकार बनाएं , झूठे सब्ज़बाग दिखाने वाली आम आदमी पार्टी को सबक़ सिखाएं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कश्यप राजपूत कल्याण सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनूप भारद्वाज , बलदेव राज कश्यप , सुखदेव सिंह समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।