Thursday, 05 November 2026
Breaking News
जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

एक शाम खाटू वाले के नाम 14 अगस्त को जीरकपुर में

Read in:Hindi

जीरकपुर : श्री श्याम सेवा संघ, जीरकपुर द्वारा प्रथम विशाल श्री खाटूश्याम महोत्सव एक शाम खाटू वाले के नाम 14 अगस्त को सायं 7 बजे से प्रभु इच्छा तक स्थान ग्रेस बैंक्वेट, पंचकूला रोड, जीरकपुर में होगा। इस अवसर पर कोलकाता के फूलों से अलौकिक श्रृंगार होगा और विशाल भव्य दरबार जिसमें इत्र वर्षा व फूलों की वर्षा होगी और बाबा का छप्पन भोग का प्रसाद वितरित होगा। श्री श्याम रसोई भंडारा रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक बरताया जाएगा।

इस अवसर पर आमंत्रित भजन गुणगानकर्ता मनोज शर्मा, ग्वालियर, मुकेश बांगड़ा, जयपुर, ध्रुव सांवरिया, कर्ण भल्ला और मंच संचालक रजनीश रूद्र के द्वारा होगा। आयोजक समिति में नवनीत मित्तल, चंद्रशेखर गोयल, पुनीत गुप्ता, आशीष गर्ग, गोपाल गुप्ता, बलजिंदर सिंह (बिट्टू), प्रवीण गर्ग, कुमार कांत कांसल, कमल कांत मित्तल, पुनीत टांगरी, बीडी अग्रवाल, राजविंदर जौरा आदि शामिल हैं।

0 Comments