Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

20,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में वसीका नवीस गिरफ़्तार

Read in:Hindi

लुधियाना, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान आज तहसील केंद्रीय, लुधियाना में तैनात वसीका नवीस नितिन दत्त को 20,000 रुपए की रिश्वत माँगने और लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त वसीका नवीस को भुपेश जोशी, निवासी चंद्र नगर, लुधियाना शहर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया कि उक्त वसीका नवीस ने उसके 50 गज के मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए उसके पास से 70,000 रुपए की रिश्वत माँगी है।
प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की लुधियाना रेंज की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने जाल बिछाकर दोषी वसीका नवीस को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से पहली किश्त के तौर पर 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया है।
इस सम्बन्धी उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जाँच जारी है।

0 Comments