Sunday, 07 June 2026
Breaking News
पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े
पंजाब

36 दिव्यांगों को बांटे गए प्रमाणपत्र

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) दिव्यांगों की सहायता में जुटे समाजसेवी विपिन शर्मा के सहयोग से गत दिवस 36 सर्टिफिकेट बनाए गए। विपन शर्मा ने बताया कि पहले फार्म सहित अन्य फॉर्मेलिटी पूरी करवाने के चलते दिव्यांगों को सर्टिफिकेट बनवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन सरकार द्वारा अब इसे ऑनलाइन करने के बाद उनकी परेशानी कम हुई है। उन्होंने बताया कि 20 सर्टिफिकेट डा. साहब राम की ओर से रेलवे पास से संबंधित गए गए। इसके अलावा 15 सर्टीफिकेट डा. महेश की ओर से मंदबुद्धि बच्चों के, एक सर्टिफिकेट गूंगे बहरे बच्चे का बनाया गया। उन्होंने बताया कि मंदबुद्धि व गूंगे बहरे बच्चों के सर्टिफिकेट के सिलसिले में फरीदकोट रेफर किया जाता है। यदि यह सुविधा तहसील लेवल पर शुरू कर दी जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि ऐसे बच्चों को बाहर ले जाना काफी मुश्किल होती है और कई बार रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो जाती है। उन्होंने पंजाब सरकार व स्वास्थ्य विभाग से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।