Thursday, 23 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
पंजाब Trending

40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी: बीती रात एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनी पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी रौनी मोहल्ला डेराबस्सी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि बीती रात करीब डेढ़ बजे घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी ने अपने रिश्तेदारों की मदद से गुरप्रीत सिंह को उतारा था, जिसकी मौत हो चुकी थी। वे शव को कब्जे में लेकर अस्पताल ले गए। परिजनों के मुताबिक मृतक नशे का आदी था। बीती रात मृतक खाना खाकर टहलने निकला था। इस दौरान उसकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ कमरे में सोई हुई थी। देर रात तक गुरप्रीत कमरे में नहीं लौटा तो पत्नी कमरे से निकली तो गुरप्रीत बालकनी में पंखे से लटक रहा था।
पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता और ससुर के मुताबिक गुरप्रीत मानसिक रूप से परेशान रहता था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया होगा। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के 2 बच्चे भी हैं।