Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य
व्यापार Trending

केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा चंडीगढ़ में ‘रिटेल कार्निवल’ का आयोजन

Read in:Hindi

चंडीगढ़ (आर.के.शर्मा)

केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा आज मेला ग्राउंड सेक्टर-34 में ‘रिटेल कार्निवल’ का आयोजन किया गया । इस रिटेल कार्निवल में ट्राइसिटी के प्रतिष्ठित बिल्डरों व कार डीलरों सहित उद्योग जगत के सभी भागीदारों भाग लिया ।

कार्निवल का उद्घाटन केनरा बैंक की कार्यपालक निदेशक सुश्री ए. मणिमेखलै और मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के गृह सचिव श्री नितिन कुमार यादव, आई.ए.एस. ने किया ।

इस अवसर पर केनरा बैंक प्रधान कर्यालय के महाप्रबंधक श्री आर.पी. जायसवाल, प्रधान कर्यालय के महाप्रबंधक श्री राजेश कुमार सिंह, केनरा बैंक अंचल कार्यालय, चंडीगढ़ के महाप्रबंधक श्री बी.पी.जाटव, केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ के सहायक महाप्रबंधक श्री रविंद्र कुमार अग्रवाल और केनरा बैंक के अन्य कार्यपालकगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने स्टॉलों का दौरा किया एवं ग्राहकों से बातचीत की ।

प्रदर्शनी में उपस्थित रिटेलरों ने स्टॉलों पर अपने उत्पादों की मुख्य विशेषताओं को प्रदर्शित किया । कार्निवल में कुल 30 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किये गये और रुपये 20 करोड़ के ऋण- संवितरित किये गये । मेले के के माध्यम से आवास –ऋण, वाहन ऋण और शिक्षा-ऋण जैसे विभिन्न सेग्मेंट में 50 करोड़ रुपये की लीड जनरेट की गई ।

कार्निवल में बैंक ने प्रवेश-द्वार पर थर्मल स्कैनिंग , मास्क लगाना, सेनिटाइजेशन स्टेशन लगाना, सामाजिक दूरी व एक-एक कर दर्शकों को प्रवेश देने जैसे सभी कोविड-एहतियाति मानकों का अनुपालन किया ।