Tuesday, 25 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
हिमाचल Trending

मोदी की मंडी रैली में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाया गया : होशियार सिंह भारती

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   विजयेन्दर शर्मा / ज्वालामुखी

आम आदमी पार्टी नेता होशियार सिंह भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंडी रैली के नाम पर करोड़ों  पानी की तरह बहाया गया। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बावजूद रैली का आयोजन करना गलत निर्णय साबित हुआ। लेकिन रैली के नाम चंद चहेतों पर करोड़ों रूपये लुटा दिये गये। इस सबके बावजूद प्रदेश को क्या मिला। इसका जवाब भाजपा को देना होगा।

आप नेता भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश में सिर्फ फिजूलखर्ची को बढ़ावा दिया है और उनका दौरा तो हो नहीं पाया पर प्रदेश की जनता का करोड़ो रुपया पानी की तरह भाजपा ने उनकी आव भगत के लिए बहा दिया गया।  आज प्रदेश की जनता महंगाई से परेशान है तो दूसरी और भाजपा अपने नेताओं की आव भगत में जनता का करोड़ों रुपया चंद घंटो में खर्च कर रहीं है।

भारती ने कहा की एक बार फ़िर भाजपा और पीएम मोदी ने प्रदेश के युवाओं को छला है और कोई भी घोषणा युवाओ के लिए नहीं की गई उल्टा प्रदेश के युवाओं को झूठ बोलकर मंडी तक ले जाया गया है। कहाँ तो मोदी जी युवाओं को हर वर्ष दो करोड़ नौकरी देने की बात करते थे, आज प्रदेश और देश का युवा नौकरी के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है

(SUBHEAD)ऊपर से जहां प्रदेश भाजपा सरकार ने भरतियां की उसमे सिर्फ घोटाला हुआ है और अपने चाहितो को नौकरी दी गई है जिसमे मेरिट को बिलकुल दरकिनार किया गया है।

गौरव शर्मा ने कहा की जो आस भाजपा ने युवाओं में मोदी के नाम से जगाई थी आज वो ख़तम हो गई और भाजपा की कथनी करनी का अंतर सीधा युवाओं को समझ आ गया, मोदी जी का दौरा बेहद निराशाजनक और सचमें रिवाज बदलने वाला था।