Sunday, 01 November 2026
Breaking News
हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्ग यह बेचारी सरकार हमारी गधा बिरादरी का स्वर्णकाल गुवाहाटी के चलचित्रम महोत्सव में ‘टॉय गन’और ‘द साइलेंट क्राइसिस’ को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
संपादकीय लेख Trending

कुछ याद उन्हें भी कर लो

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  पुलिस शहीद स्मृति दिवस 21 अक्टूबर

लक्ष्मीकांता चावला

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल व देश के सभी पुलिस बलों द्वारा हर साल 21 अक्टूबर को “पुलिस स्मृति दिवस” मनाया जाता है। यह दिन, दिनांक 21 अक्टूबर, 1959 को चीन के साथ हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले सीआरपी के वीर जवानों के बलिदान की याद में मनाया जाता है।

आज देश की आंतरिक सुरक्षा और बाहरी सुरक्षा के लिए हमारे जवान प्रतिदिन अपने खून से देश की रक्षा कर रहे हैं, बलिदान दे रहे हैं। हम सबका कर्तव्य है कि इस बलिदान दिवस पर उन सबको प्रणाम करें जिन्होंने सीमाओं की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और हम सब यह संकल्प लें कि अपने देश की सीमाओं की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा के लिए तन—मन—धन बलिदान करने के लिए सदैव तैयार रहेंगे।

दीपावली के पवित्र त्यौहार के निकट यह शहीदी दिवस हमें याद करवाता है कि जिन परिवारों के बेटों ने सीमाओं पर अपना जीवन अर्पित किया, पहला दीपक उनके घर में जले यह सुनिश्चित करें।

0 Comments