Sunday, 01 November 2026
Breaking News
आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती
पंजाब Trending

जेल में भिड़े कैदी, दो की मौत-दो घायल, 10 के खिलाफ मामला दर्ज

Read in:Hindi

सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी (पी) हरचरण सिंह भुल्लर।

(MOREPIC1) (MOREPIC2) अखिलेश बंसल/संगरूर 

शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 8:30 बजे संगरूर जेल में सजा भुगत रहे दो गैंग कैदियों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान हर्ष और धर्मेंद्र नाम के दो कैदियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गगनदीप सिंह और मोहम्मद सहवाज घायल हो गए। जिन्हें तुरंत पटियाला रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उप-महानिरीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्होंने दौरा कर स्थिती का जायजा लिया। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी संगीन अपराधों से संबंधित हैं। घटना की न्यायिक जांच शुरु हो गई है। 

यह बताया मामलाः

शनिवार को संगरूर जेल का दौरा करने पहुंचे डीआईजी (पी) हरचरण सिंह भुल्लर ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सिमरनजीत सिंह जुझार और मोहम्मद शाहबाज दो गैंग हैं, जो संगरूर जेल में सजा भुगत रहे हैं। शुक्रवार की रात दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और आपस में भिड़ गए। झड़प के दौरान तेजधार चाकू, वृक्षों से टूटी मोटी लकड़ियों तथा पानी की पाइपों का इस्तेमाल किया गया। जेल के अंदर बैरकों में तेजधार चाकू कैसे पहुंचा इसकी भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि 6 आरोपितों के खिलाफ धारा 302 भादंसं के तहत और 4 के खिलाफ धारा 307 भादंसं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

गौरतलब है कि जिन दो कैदियों की मौत हुई है, उनकी पहचान धर्मिंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह और हर्ष पुत्र अशर्फ (दोनों जिला मालेरकोटला निवासी) हैं, जबकि घायलों की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव हमीदी जिला बरनाला और मोहम्मद सहवाज पुत्र अब्दुल सतार जिला मालेरकोटला निवासी के तौर पर हुई है।

0 Comments