Monday, 02 November 2026
Breaking News
फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ
पंजाब Trending

तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी ने तथास्तु चैरिटेबल पब्लिक स्कूल शालीमार में बच्चों के साथ मनाया जन्माष्टमी उत्सव

Read in:Hindi

दीपक सिंह /जीरकपुर

तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी की ओर से सोमवार तथास्तु चैरिटेबल पब्लिक स्कूल शालीमार में बच्चों के साथ, जन्माष्टमी का उत्सव बहुत उत्साह से मनाया गया. इस उत्सव में बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में बहुत अच्छा मनमोहक डांस किया.

इस मौके पर डॉक्टर सरबजीत कौर ने सब लोगों से अपील की है कि हमारे स्कूल में एक बार आएं, क्योंकि हम एक बेहद संवेदनशील नारा “भिक्षा नहीं शिक्षा दो” के रास्ते पर चल रहे हैं और यहां हमारे जो छोटे-छोटे बच्चे हैं उनके साथ यदि समय व्यतीत करें तो बच्चों की खुशी दुगनी कर देता है.

डॉक्टर सरबजीत और प्रिंसिपल दर्शना देवी ने बच्चों को इस मौके पर बताया कि आज के दिन कृष्ण जी का जन्म दिन होता है जैसे कि तुम अपने छोटे-छोटे बच्चों के जन्म दिन मनाते हो वैसे ही आज के दिन जन्माष्टमी में कृष्ण जी का जन्मदिन होता है. छोटे-छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा में नारे लगाए, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की आखिर में डॉ. सरबजीत कौर ने बच्चों को रिफ्रेशमेंट दी और साथ में स्टेशनरी भी बांटी. इसके बाद सब लोगों को जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि हम छोटे-छोटे उत्सव ऐसे ही हर साल मनाते रहें.

0 Comments