Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

बीएसएफ की सूझबूझ से सीमावर्ती लोगों से बरामद हुई हेरोइन, दो काबू, तीन फरार

Read in:Hindi

लीलाधर शर्मा /फाजिल्का

भारत-पाक सीमा के साथ लगती कंटीली तार (बाड़) के आसपास असामाजिक तत्वों की गतिविधियां देश को नुकसान पहुंचाती हैं, परंतु बीएसएपफ के जवानों की सूझ बूझ से सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले दो तस्करों को काबू करके इनसे हेरोईन बरामद की

द्वितीय कमान अधिकारी नरेश श्योराण ने बताया कि फाजिल्का सेक्टर की सीमावर्ती गांव टाहलीवाला के पास रात्रि गश्त के दौरान बीएसएफ की 52वीं बटालियन के सीमा प्रहरियों ने पांच लोगों को सेमनाले के पुल के पास घूमते हुए देख ललकारा, जिसे देख तीन लोग भागने में कामयाब हो गए जबकि दो लोगों को जिनके नाम अंग्रेज सिंह विक्रम सिंह जिला फाजिल्का को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनसे 540 ग्राम हेरोइन, एक ई मोबाइल एक अमेरिकी डॉलर बराबद हुआ और आगे की कार्रवाई जारी है।

बीएसएफ 52वीं बटालियन के कंपनी कमांडर महेंद्र सिंह व अन्य जवानों की ओर से तस्कर विरोधी चलाए अभियान की सराहना की जा रही है।