Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित
पंजाब Trending

डेरा बस्सी मुबारिकपुर रोड पर अंडरग्राउंड गैस पाइप में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, कुछ ही दूरी पर था पेट्रोल पंप, बड़ा हादसा टला

Read in:Hindi

पिंकी सैनी/डेरा बस्सी

डेरा बस्सी मुबारिकपुर रोड के किनारे भूमिगत गैस पाइपलाइन में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। हालांकि आग लगने से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। मामले संबंधित जानकारी दमकल विभाग को दी गई जो मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सफल रही।

(MOREPIC1) (MOREPIC2) जानकारी अनुसार बीते वर्ष सड़क किनारे गैस पाइपलाइन बिछाई गई थी। कई किलोमीटर लंबी इस पाइपलाइन को हालांकि जमीदोज किया गया था। बीती शाम करीब 6.45 बजे अचानक इस पाइपलाइन में आग की लपटें निकलने लगी। आग लगने वाली जगह से कुछ ही दूरी पर एक पेट्रोल पंप भी स्थित है।

(SUBHEAD) गनीमत रही कि आग पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिन्होंने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।

गैस कंपनी अधिकारी कमलदीप ने बताया कि उनकी गैस पाईप पूरे नार्मस् के तहत वैलिड गहराई पर थी लेकिन एक मशीन द्वारा अवैध तरीके से केबल के लिए खोदे जा रहे गड्ढे कारण गैस पाईप में पंक्चर हो गया जिसने देखते ही देखते भयानक आग का रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही गेटवाल बंद कर गैस सप्लाई बंद कर दी गई। और दो तीन घंटे में पाइप रिपेयर कर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पाइप से पीएनजी गैस सप्लाई हो रही है जो पटियाला से लेकर डेरा बस्सी चंडीगढ़ व मोहाली में जाती है।

सूचना मिलने पर मौके पर डीएसपी समेत भारी पुलिस बल व अधिकारी भी जायजा लेने पहुंचे।