Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
राष्ट्रीय Trending

भारत सरकार उन एजेंटों को पकड़े जिन्होंने अवैध रूप से युवकों को बाहर भेजा : लक्ष्मीकांता चावला

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(SUBHEAD)फेस2न्यूज /अमृतसर

अमेरिका ने अवैध रूप से रहने वाले भारतीयों को वापस भेजा है। दुख की बात है कि उन्हें बेड़ियों में जकड़कर भेजा, पर अपने देश की सरकारों से, शासन प्रशासन से यह सवाल है कि उन एजेंटों पर नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा, जो लोगों को धोखे से दूसरे देशों में भेजने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लेते हैं। अपनी जमीन जायदाद बेचकर विदेश जाने के लिए नौजवान तैयार हो जाते हैं, पर इसमें जनता का भी दोष है।

भाजपा नेत्री लक्ष्मीकांता चावला ने पूछा कि आखिर अपने देश में रोटी की क्या इतनी कमी है कि वे केवल डालरों के लिए जो कुछ अपने पास है वह भी मिट्टी में मिलाकर बाहर जा रहे हैं। कभी नहीं देखा होगा कि बेटा विदेश से वापस आए तो मां—बाप रो रहे हों, लेकिन यहां देखा गया है कि जब अमेरिका से वापस भेजे गए लड़के पंजाब के घरों में जाते दिखाई दिए तो हर घर में दुख का वातावरण था। कहीं पर तो माता—पिता रो रहे थे कि वे जिंदगी भर कर्ज नहीं उतार सकते।

लक्ष्मीकांता चावला ने कहा, इसका एक ही समाधान है कि भारत सरकार उन एजेंटों को पकड़े, जिन्होंने इन्हें अवैध रूप से भेजा और जितना धन इनसे लिया है वे वापस इनको दिलवाए, जिससे ये फिर अपनी जिंदगी शुरू कर सकें।

हैरानगी यह है कि जिनके पास एजेंटों को देने के लिए तीस चालीस लाख रुपये हैं वे तो यहां भी आराम से काम करके रोटी कमा सकते हैं, वे क्यों विदेश की ओर भागते हैं। ड्यूटी सरकार की भी है और हमारे शिक्षा जगत की भी कि सरकार एजेंटों को कम करे और स्कूलों कालेजों में बच्चों को यह समझाया जाए कि विदेश भागने की जगह अपने देश में रहना ही उचित है।