Thursday, 22 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
मनोरंजन Trending

अ-रिद्धम ऑफ डांस ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी उत्सव

Read in:Hindi

दीपक सिंह /मोहाली

अरिस्ता होटल (सनी एन्क्लेव) में अ-रिद्धम ऑफ डांस ने लोहड़ी उत्सव का भव्य आयोजन किया.  अमृतसर, खरड़, मोहाली, जीरकपुर व चंडीगढ़ से आए मेहमानों ने समारोह में शिरकत की ।

वी.आई.पी गेस्ट के तौर पर सविता व समाजसेवी सोनू सेठी ने शिरकत की। मौके पर सोनू सेठी ने कहा की वंदना मैडम के प्रोग्राम हमेशा बहुत ही अच्छे होते हैं और इस बार भी उन्होंने बहुत यादगार कार्यक्रम आयोजित किया है, सविता मैडम ने कहा कि उन्होंने बहुत प्रोग्राम अटेंड किये है लेकिन यह शायद ट्राईसिटी का सबसे यादगार लोहड़ी का प्रोग्राम है। इस शानदार यादगार कार्यक्रम को स्पॉन्सर किया फॉरेवर फुटवेयर ऒर हरदेव आर्ट्स ने।

(SUBHEAD)कार्यक्रम में रंगारंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी जिसमें हर्षिता (विजेता) सतविंदर (फस्ट रनर-अप) सोनिया (सेकंड रनर-अप) रहीं। इसके अतिरिक्त 5 आइकोनिक अवार्ड, 3 इंस्पिरेशनल वूमेन अवार्ड दिए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने रैंप वॉक, डीजे मस्ती, ढोली की बोलियों पर गिद्दा-भंगड़ा किया। शरणदीप सिंगर ने समां बांधा साथ ही अपनी आवाज और संगीत से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वंदना ने विशेषरूप से धन्यवाद किया, काम्या शर्मा व नेहा का उन्होंने जो सपोर्ट किया, वह अभूतपूर्व है।

सभी ने वंदना मैम को सफल आयोजन पर बधाइयां देते हुए, आगे भी ऐसे शो करने का आग्रह किया। वंदना पाठक ने फॉरेवर फुटवेयर, हरदेव आर्ट्स, सोनू सेठी, सविता मैम, कुलवंत गिल तथा तजिन्दर मैडम को तथा आए हुए सभी मेहमानों को धन्यवाद देते हुए कहा इन लोगों की सहयोग के कारण हुई यह कार्यक्रम सफल हो पाया है, साथ ही भविष्य में साथ देने का अनुरोध करते हुए लोहड़ी के पावन पर्व पर सबको बधाइयां दीं।

0 Comments