Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
चर्चा Trending

आ रहे हैं वो मेरे साईं…

Read in:Hindi

साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान, प्रसिद्ध गायक परवीन मुद्गल ने किया बाबा के भजनों का गुणगान

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/चण्डीगढ़

शिरडी के साईं बाबा का 107वां महासमाधि का आज दिवस था। बाबा ने 15 अक्तूबर, 1918 को विजयदशमी के दिन शिरडी में समाधि ली थी। इस अवसर पर यहाँ से. 29 स्थित श्री साईं धाम में बाबा का महासमाधि दिवस मनाया गया।

मंदिर कमेटी के सचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रसिद्ध गायक परवीन मुद्गल ने इस अवसर पर साईं संध्या के तहत साईं बाबा के भजनों का गुणगान किया, जिसमें उन्होंने आ रहे हैं वो मेरे साईं, मुझे तुमने बाबा बहुत कुछ दिया है, हमसे रूठो ना बाबा, बड़ी दूर से हैं आये कुछ ग़म तुझे सुनाने, साईं तेरे यहां कमी नहीं, इस दिल का हाल बाबा तू जाने आदि दिल को छू लेने वाले भजन गाकर भक्तों को निहाल कर दिया।

इससे पहले रोजाना की भांति सुबह कांकड़ आरती हुई व तत्पश्चात साईं जी का मंगल स्नान हुआ जिसमें पुरुष भक्तजनों ने अपने हाथों से बाबा को स्नान करवाया। उसके बाद बाबा का श्रृंगार हुआ व बाबा को नाश्ता भोग अर्पण के बाद महिला भक्तों द्वारा बाबा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात 8 घंटे का लगातार साईं सच्चरित्र का पाठ हुआ। मंदिर में सुबह से भक्तजन लाइनों में लग गए थे व सारा दिन बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों का ताँता लगा रहा। मंदिर को आकर्षक लाइटों एवं फूलों से सजाया गया था। देर शाम को बाबा को भोग के बाद भक्तों के लिए अटूट भंडारे का आयोजन भी किया गया था।