Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
चर्चा Trending

आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब ने किया श्री राम और सीता जन्म का भव्य मंचन

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज / पंचकूला

आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब ने श्री राम और सीता जन्म का भव्य मंचन किया . रात्रि के कार्यक्रम की शुरुआत अयोध्या नरेश दशरथ की पुत्र-प्राप्ति की व्याकुलता से हुई, जिसमें ऋषि वशिष्ठ ने दशरथ जी को श्रृंगी ऋषि के माध्यम से यज्ञ करवा कर पुत्र प्राप्ति का उपाय सुझाया।

यज्ञ के फलस्वरूप चारों पुत्र राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ।

इसी के साथ जनकपुरी में सीता जी का जन्म धरती से राजा जनक जी द्वारा हल जोतते समय दर्शाया गया। उधर वनों में राक्षसों का आतंक बढ़ने लगा, जिससे विश्वामित्र जी की तपस्या भंग हो गई। 

सहायता के लिए वे राजा दशरथ के दरबार में पहुँचे और राम तथा लक्ष्मण को राक्षसों के संहार हेतु साथ ले जाने का आग्रह किया।

(MOREPIC2) आरंभ में दशरथ जी थोड़े असहज हुए, किन्तु अंततः दोनों पुत्रों को विश्वामित्र जी के साथ भेजने के लिए सहमत हो गए।

सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को बेहद प्रभावशाली और भावपूर्ण ढंग से निभाया।