Sunday, 12 April 2026
Breaking News
विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
राष्ट्रीय Trending

मोहिनी दीदी बनीं ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की मुख्य प्रशासिका

Read in:Hindi

राज सदोष /अबोहर।

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की नई मुख्य प्रशासिका के रूप में 84 वर्षीय मोहिनी दीदी को दायित्व सौंपा गया है। आप ब्रह्माकुमारीज़ की छठीं मुख्य प्रशासिका बनी हैं। इसके पूर्व आप पिछले चार साल से अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका का दायित्व संभालती आ रही थीं। आबूरोड में हुई मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया। 

इसके पूर्व आपने उत्तर और दक्षिण अमेरिका और कैरिबियन में ब्रह्माकुमारीज़ के क्षेत्रीय समन्वयक के रूप में सेवाएं दी हैं।

8 अप्रैल को मुख्य प्रशासिका 101 वर्षीय दादी रतनमोहिनी के देहावसान के बाद यह नियुक्ति की गई है। इसके पूर्व दादियां ही मुख्य प्रशासिका बनती आई हैं। पहली बार दीदियों के हाथ में संस्थान की बागडोर सौंपी गई है। वहीं संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके मुन्नी को अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका नियुक्त किया गया है।

(SUBHEAD) वर्ष 1941 में दिल्ली में जन्मी बीके मोहिनी दीदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास, राजनीति विज्ञान और पत्रकारिता में कला स्नातक की डिग्री ली । 

मुख्य प्रशासिका नियुक्त होने पर बीके मोहिनी दीदी ने कहा कि मुझे ब्रह्मा बाबा के साथ रहने और शिक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। उन शिक्षाओं को अपने जीवन में और सामाजिक जीवन में उपयोग करती हूं। जैसा घरों में होता है कि पहले दादा-दादियों को आगे रखा जाता है। इसी तरह अब दादियों के बाद मुझे यह दायित्व सौंपा गया है।