Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

बीएसएफ द्वारा सीमावर्ती स्कूलों में भेंट की विद्यार्थियों के लिए कुर्सियां व बेंच

Read in:Hindi

फाजिल्का, फेस2न्यूज:
सीमा सुरक्षा बल सरहदों पर खड़ी रहकर देश की सुरक्षा करती है वही सीमावर्ती ग्रामीणों से भाईचारा निभाते सामाजिक कार्यों में भी आगे रहती है। इसी तहत सिविक एक्शन प्रोग्राम तहत बीएसएफ की फाजिल्का सेक्टर में स्थित 55 वीं बटालियन के कमांडेंट करुणानिधि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सीमावर्ती गांव चूहड़ीवाला चिश्ती के सरकारी हाई स्कूल में कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। गांव चूहड़ीवाला चिश्ती के सरपंच अंग्रेज सिंह, खानपुर के सरपंच हरदीप ढाका, गांव पक्का चिश्ती के सरपंच जगदीश सिंह, स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार तथा अन्यों ने बीएसएफ के कमांडेंट केएन त्रिपाठी तथा अन्य अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया व सामाजिक कार्यों की सराहना की। बीएसएफ की तरफ से 55 वीं बटालियन के कमांडेंट केएन त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी विकास सुन्दीयाल, डिप्टी कमांडेंट गुरमीत सिंह व अन्यों ने मिलकर सीमावर्ती 5 स्कूलों के विद्यार्थियों के बैठने के लिए आधुनिक 100 कुर्सियों भेंट की। लीलाधर शर्मा ने सभी को होली की मुबारकबाद दी। अपने संबोधन में कमांडेंट त्रिपाठी ने कहा कि सभी मिलकर देश की सेवा में भागी रहे यही सबसे बड़ा धर्म है। सरकारी प्राइमरी स्कूल की प्राचार्य लवजीत ग्रेवाल ने सभी का धन्यवाद किया।

0 Comments