Wednesday, 04 November 2026
Breaking News
जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तेजस ओलंपियाड के पोस्टर का किया लोकार्पण 48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान
व्यापार Trending

केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा चंडीगढ़ में ‘रिटेल कार्निवल’ का आयोजन

Read in:Hindi

चंडीगढ़ (आर.के.शर्मा)

केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा आज मेला ग्राउंड सेक्टर-34 में ‘रिटेल कार्निवल’ का आयोजन किया गया । इस रिटेल कार्निवल में ट्राइसिटी के प्रतिष्ठित बिल्डरों व कार डीलरों सहित उद्योग जगत के सभी भागीदारों भाग लिया ।

कार्निवल का उद्घाटन केनरा बैंक की कार्यपालक निदेशक सुश्री ए. मणिमेखलै और मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के गृह सचिव श्री नितिन कुमार यादव, आई.ए.एस. ने किया ।

इस अवसर पर केनरा बैंक प्रधान कर्यालय के महाप्रबंधक श्री आर.पी. जायसवाल, प्रधान कर्यालय के महाप्रबंधक श्री राजेश कुमार सिंह, केनरा बैंक अंचल कार्यालय, चंडीगढ़ के महाप्रबंधक श्री बी.पी.जाटव, केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ के सहायक महाप्रबंधक श्री रविंद्र कुमार अग्रवाल और केनरा बैंक के अन्य कार्यपालकगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने स्टॉलों का दौरा किया एवं ग्राहकों से बातचीत की ।

प्रदर्शनी में उपस्थित रिटेलरों ने स्टॉलों पर अपने उत्पादों की मुख्य विशेषताओं को प्रदर्शित किया । कार्निवल में कुल 30 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किये गये और रुपये 20 करोड़ के ऋण- संवितरित किये गये । मेले के के माध्यम से आवास –ऋण, वाहन ऋण और शिक्षा-ऋण जैसे विभिन्न सेग्मेंट में 50 करोड़ रुपये की लीड जनरेट की गई ।

कार्निवल में बैंक ने प्रवेश-द्वार पर थर्मल स्कैनिंग , मास्क लगाना, सेनिटाइजेशन स्टेशन लगाना, सामाजिक दूरी व एक-एक कर दर्शकों को प्रवेश देने जैसे सभी कोविड-एहतियाति मानकों का अनुपालन किया ।

0 Comments