Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

कारमेल कॉन्वेंट स्कूल की मनमानी, स्कूल ड्रेस और किताबें खरीदने के लिए अलग—अलग मापदंड अपनाने का आरोप

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/चंडीगढ़/ पंचकूला

कारमेल कॉन्वेंट स्कूल एक बार पुन: चर्चाओं में है. स्कूल प्रबंधन ने इस बार बच्चों की यूनीफार्म और किताबों की खरीद के लिए अलग अलग मापदंड अपनाए हैं. इस संबंध में बच्चों को स्कूल यूनिफार्म खरीदने के लिए सिर्फ तीन दिन का समय दिया गया. यह जानकारी समजसेवी प्रवीन चड्ढा ने पंचकूला में एक मीडिया इन्ट्रैक्शन के दौरान दी.

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ स्थित सैक्टर 9 के स्कूल प्रबंधन ने ड्रेस सफेद शर्ट, स्लेटी पतलून, लाल कार्डिगन, लाल ब्लेज़र, स्कूल बेल्ट,सर्दियों के मोज़े व काले जूते. बुधवार से शनिवार तक मैरून ट्रैकसूट व सफेद स्पोर्ट्स शूज़, निर्धारित की, जो तीन दिन में मिलनी संभव नहीं थी, क्योंकि यह केवल एक विशेष दुकानदार के पास ही उपलब्ध थी.

(SUBHEAD)श्री चड्ढा ने बताया कि स्कूल के बच्चों को एक निर्धारित दुकान से यूनीफार्म खरीदने के लिए कहा गया, जहां से उन्हें बाजार मूल्य की 1800 रुपए की यूनीफार्म एक विशेष दुकानदार से 2230 में खरीदनी पड़ी जबकि यह निर्देश तीन दिन में ही निरस्त हो गया और अन्य दुकानों पर भी यही यूनीफार्म सस्ते में मिलने लगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अब तक भी बच्चे तीन दिन में यूनीफार्म खरीदने के आदेश को दरकिनार कर अन्य दुकानों से सस्ते में खरीद रहे हैं। श्री चड्ढा ने मांग की कि इस सारे प्रकरण की गहन जांच करवाई जाए और भविष्य में किसी भी खरीद के लिए कम से कम 15 दिन का समय दिया जाए।

0 Comments