Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
खेल Trending

चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पीरमुछल्ला और सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी, पंजाब ने अपने लीग मैच जीते

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज / पंचकूला

चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पीरमुछल्ला और सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी, पंजाब ने आज ट्राई सिटी डी मार्ट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए स्वर्गीय श्री हरि प्रकाश मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले संस्करण में अपने लीग मैच जीते।

पहला मैच चैंपस क्रिकेट अकादमी, पीरमुछल्ला ने मोहित क्रिकेट अकादमी, पंचकूला को 123 रनों के बड़े अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपस क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। मनराज सिंह ने सर्वाधिक 60 रन, प्रांजल धीमान ने 35 रन और आदी ने 20 रन बनाए।

गेंदबाजी की ओर से साहिब मलिक, अमृत, मृदुल और प्रीतिश ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में 198 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहित क्रिकेट अकादमी, पंचकूला ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए। विक्रमादित्य सिंह ने 26 रन बनाए।

(MOREPIC3)(SUBHEAD) गेंदबाजी की ओर से आरव ठाकुर ने 3 और नमन ने 2 विकेट लिए। चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पीरमुछल्ला के मनराज सिंह को प्लेयर ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।

दिन के दूसरे लीग मैच में, सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी, पंजाब ने एमसीए, पंचकूला को 66 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी, पंजाब ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। सरल सेठ ने नाबाद 50, श्रेष्ठ सिंह ने 26 और हिमांक ने नाबाद 19 रन बनाए।

गेंदबाजी करते हुए इशांत, साहिब मलिक, सम्राट और अमृत ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में, एमसीए, पंचकूला की टीम 19 ओवरों में केवल 79 रनों पर ऑल आउट हो गई।

(MOREPIC2) अमरजीत कुमार के अनुसार सम्राट ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए, सीडब्ल्यूएन अकादमी के गेंदबाज़ों आरनीश, रणवीर शर्मा और अद्विक मुंजाल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अर्जुन और शानप्रताप सिंह दोनों ने 1-1 विकेट लिया। सीडब्ल्यूएन अकादमी, पंजाब के सरल सेठ को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।