Monday, 13 July 2026
Breaking News
सिंगिंग सोल’स द्वारा संगीतमय कार्यक्रम मेमरीज़ ऑफ रफ़ी साहेब आयोजित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ श्री णमोकार महामंत्र पाठ एवं श्री भक्तामर दीपार्चना पीर मुच्छल्ला में एल'मोरा ज्वेलर्स ने खोला का आधुनिक शोरूम  भारतीय जीवन बीमा निगम की दो दिवसीय नॉर्थ ज़ोन बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता 15 जुलाई से पूर्व राज्यपाल के बरनाला निवास पर हुई पंजाबी फिल्म "सतलुज" की स्क्रीनिंग श्री महावीर मन्दिर मुनि सभा ने गुलाब चंद कटारिया को श्री 108 मुनि गौरवानन्द गिरि जी महाराज की 39वीं पुण्य बरसी समारोह का निमंत्रण दिया हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट एकेडमी ने अपने 2 लीग मैच आसानी से जीते ताइक्वांडो चैंपियनशिप: आयशा कौर ने जीता सिल्वर मेडल, कोच सीमा को मिली बेस्ट टीम ट्रॉफी अयोध्या चढ़ावा चोरी से आस्था को गहरी ठेस, मामले में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए: नरेश चौहान रावण बनाम बादशाह अकबर
चंडीगढ़ Trending

चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर

चण्डीगढ़ : उत्तराखण्ड जन चेतना मंच के प्रयासों और सीटीयू (चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग) के सहयोग से चंडीगढ़ से कोटद्वार के बीच बस सेवा एक बार फिर से शुरू हो गई है। यह बस सेवा कुछ समय से विभागीय कारणों के चलते बंद थी, जिससे ट्राईसिटी में रहने वाले उत्तराखण्ड के लोगों, विशेषकर कोटद्वार-पौड़ी गढ़वाल रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कम किराए के कारण बड़ी संख्या में लोग सरकारी बस सेवा पर निर्भर रहते हैं।

उत्तराखण्ड जन चेतना मंच के प्रधान दीपक असवाल और महासचिव हुकम सिंह रावत के नेतृत्व में संस्था की टीम लगातार सीटीयू विभाग के संपर्क में रही और बस सेवा को दोबारा शुरू करवाने के प्रयास करती रही। इन प्रयासों का परिणाम यह रहा कि 7 मई 2026, वीरवार से चंडीगढ़-कोटद्वार बस सेवा पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दी गई।

बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर सीटीयू के जनरल मैनेजर सत्येन्द्र धैया एवं सीटीयू स्टाफ का आभार व्यक्त करने के लिए ट्राईसिटी की विभिन्न सामाजिक एवं उत्तराखण्डी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान गढ़वाल सभा, चण्डीगढ़ के महासचिव वीरेंद्र सिंह कंडारी व कोषाध्यक्ष जयेंद्र भंडारी, माल मंत्री मान सिंह भंडारी, प्रेस सचिव दिनेश नेगी, रुद्र प्रयाग जन कल्याण मंच, चंडीगढ़ के प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट एवं मुख्य सलाहकार सरुप सिंह रावत, टिहरी गढ़वाल विकास परिषद चंडीगढ़ के प्रधान दीपक उनियाल, टिहरी गढ़वाल विकास परिषद, चंडीगढ़ के महासचिव गौतम बिष्ट, उत्तराखण्ड विकास समिति, मौलीजागरां के प्रधान तेजपाल सिंह रावत, उत्तराखण्ड पर्वतीय सभा, बलटाना, जीरकपुर के महासचिव दीपक नेगी, इडियाकोर्ट भ्रातृ संगठन चंडीगढ़ के उप प्रधान अनूप रावत, सीटीयू स्टाफ से नरेंद्र बिष्ट, उत्तराखण्ड युवा मंच, चंडीगढ़ के उप प्रधान अजय गॉर्ड, उत्तराखण्ड विकास समिति, चंडीगढ़ के प्रधान सुनील पयाल ने रात्रि 9 बजे सेक्टर-17 बस स्टैंड से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दिनेश नेगी ने बताया कि बस सेवा के समय के अनुसार बस प्रतिदिन रात्रि 9 बजे सेक्टर-17 बस स्टैंड, चंडीगढ़ से रवाना होगी और सुबह 5 बजे कोटद्वार बस स्टैंड पहुंचेगी। वापसी में यही बस कोटद्वार से दोपहर 1 बजे चलेगी और शाम 7 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

उत्तराखण्ड जन चेतना मंच ने सीटीयू के जीएम सत्येन्द्र धैया तथा समस्त स्टाफ का विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस बस सेवा के पुनः शुरू होने से हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।