Sunday, 20 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

दीपक चनारथल पंजाब के 50 शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल

Read in:Hindi

मैं खुश कम और हैरान ज्यादा हूं लेकिन जिम्मेदारी महसूस कर रहा हूं: दीपक शर्मा चनारथल

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/ चंडीगढ़ 

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में साहित्य, सामाजिक और पत्रकारिता के क्षेत्र में जाने-पहचाने नाम दीपक शर्मा चनारथल को पंजाब, भारत समेत कनाडा, अमेरिका जैसे देशों में भी पंजाब की आवाज कहा जाता है, उनका नाम पंजाब के 50 शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल हो चुका है। किसान आंदोलन में पंजाब की आवाज बनकर उभरे दीपक शर्मा चनारथल ने पंजाब के 50 ताकतवर लोगों में जगह बनाकर एक मिसाल कायम की है। ‘पंजाब थिंक्स’ पत्रिका द्वारा प्रकाशित ‘50 मोस्ट पावरफुल इन पंजाब’ शीर्षक के तहत सूची में दीपक शर्मा चनारथल का नाम भी शामिल है।

श्री फतेहगढ़ साहिब जिले के सबसे बड़े गांव चनारथल कलां के सरकारी स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने के बाद खालसा की जन्मस्थली श्री आनंदपुर साहिब से पत्रकारिता का सफर शुरू कर चंडीगढ़ शहर की धडक़न बनने वाले दीपक शर्मा चनारथल आज हर देश में जाने जाते हैं जहां पंजाबी समुदाय रहता है।

इस संबंध में जब दीपक शर्मा चनारथल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा है और प्रकृति से ज्यादा शक्तिशाली कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कतार में खड़े होकर खुशी भी हो रही है और यह भी अहसास हो रहा है कि पंजाब के प्रति मेरी जिम्मेदारी अब कितनी बढ़ गई है। लेकिन साथ ही दीपक चनारथल ने हैरानी जताते हुए कहा कि मैं हैरान हूं कि इस सूची में मेरा नाम कैसे आ गया। लेकिन मुझे गर्व है कि उस सूची में जहां दिलजीत दुसांझ, दविंदर शर्मा और हमीर सिंह जैसी हस्तियों के नाम दर्ज हैं, मुझे भी उनकी पंक्ति में रखा गया है। दीपक शर्मा ने ‘पंजाब थिंक्स’ पत्रिका की प्रबंधन टीम के साथ-साथ उन लोगों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने सर्वेक्षण में उनका नाम बताया।

‘पंजाब थिंक्स’ पत्रिका ने पंजाब के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची एक गुप्त सर्वेक्षण के तहत प्रकाशित की है। एक साधारण घर से उठकर अपनी ईमानदारी, कड़ी मेहनत और पंजाब के अधिकारों के लिए लडऩे वाले दीपक शर्मा चनारथल का नाम भी 50 शक्तिशाली लोगों की इस सूची में शामिल किया गया है।