Tuesday, 24 November 2026
Breaking News
इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ 
पंजाब Trending

जीरकपुर के होटलों में चल रहा रेव जैसी पार्टियों का गंदा खेल, कर रहे किन्नर समाज को बदनाम: दीपा महंत

Read in:Hindi

हिंदू तख्त पशासन को करवाएगा अवगत : अशोक तिवारी

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /जीरकपुर

किन्नर समाज की दीपा महंत ने खुलासा किया है कि कुछ युवक जीरकपुर के अलग अलग होटलों में रेव जैसी पार्टियां आयोजित करके युवाओं को भ्रमित कर ड्रग और अश्लीलता की ओर धकेल रहे हैं।

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में महंत ने कहा कि युवाओं को ग्राइंडर एप के जरिए एकत्रित किया जाता है और चलता है अश्लीलता और ड्रग का गंदा खेल। युवा लड़के महिलाओं के कपड़े पहन कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं और बदनाम किन्नर समाज हो रहा है।

(SUBHEAD)दीपा महंत के समर्थन में आए हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी ने भी नशा तस्करों के खिलाफ आवाज बुलंद की। तिवारी ने कहा कि जीरकपुर मे जल्दी टीम बनाकर सभी धार्मिक सामाजिक संगठनों को साथ लेकर जीरकपुर में एक मुहिम चलाई जाएगी और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मिल कर सभी क्लब की समय समय पर चैकिंग करवाई जाएगी।

दीपा महंत ने यह भी खुलास किया कि पटियाला चौक, मैट्रो के आस पास कुछ युवा महिलाओं की वेशभूषा में झुंड बना कर खड़े होते हैं लोगों को परेशान करते हैं, जिनसे निजात दिलाने की तुरंत आवश्यकता है।

0 Comments