Tuesday, 28 July 2026
Breaking News
गुरु रविदास ट्रॉफी: पहला नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट 18 अगस्त से पंचकूला में संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत
चंडीगढ़ Trending

द्रोणाचार्य अवार्डी बाक्सर शिव सिंह ने खेल हीरोज को नगद पुरस्कर देकर किया सम्मानित

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3)   चंडीगढ़(आर के शर्मा)

डीएवी कालेज चंडीगढ़ का खेलों की दुनिया में अपना विशेष मुकाम है। यहां विद्यार्थी अपने शिक्षा स्तर के साथ-साथ स्पोर्टस क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन करते हैं। अपने स्पोर्टस अल्मा मेटर को सम्मानित करने के लिए डीएवी कालेज ने शनिवार को स्पोर्टस हीरोज की एक विशेष एलूमनी मीट का आयोजन किया, जिसमें 70 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों ने अपने कालेज के तजुर्बे विद्यार्थियों के साथ सांझे किए।

इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी पूर्व भारतीय क्रिकेटर सरकार तलवार व मुक्केबाज तथा पूर्व भारतीय महलिा मुक्केबाजी कोच शिव सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि शिव सिंह द्वारा विद्यार्थियों को खेलों में अव्वल स्थान हासिल करने के लिए प्रेरित किया तथा सत्र 2021-22 के लिए कालेज स्पोर्टस हीरोज को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर शिव सिंह द्वारा सेशन दौरान बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले कालेज विद्यार्थियों को 18 लाख 90 हजार रुपए के नगद पुरस्कार भी बांटे गए।

इस अवसर पर डीएवी कालेज चंडीगढ़ के प्रिंसीपल पवन शर्मा ने कहा कि कालेज को बड़ी गिनती में पुरूषों व महिलाओं के लिए स्पोर्टस अलमा मैटर होने का सम्मान मिला है। जिन्होंने जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। कालेज के स्पोर्टस हीरोज ने अलग-अलग राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है तथा कालेज का नाम रोशन किया है, जिसके साथ हर अध्यापक व विद्यार्थी का सम्मान बढ़ा है।

हाल ही में आयोजित पंजाब यूनिवॢसटी इंटर कालेज चैंपियनशिप 2021-22 में डीएवी कालेज के विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक मुकाबलों में जीत प्राप्त की।

पुरुषों के वर्ग में कालेज ने अलग-अलग व्यक्तिगत तथा टीम खेलों मेंं 11 चैंपियनशिपस, 5 रनर-अप पोजीशन तथा 3 तीसरे स्थान, जबकि महिलाओं की प्रतियोगिताओं में कालेज ने 7 चैंपियनशिपस, 4 उप विजेता तथा 2 तीसरे स्थान हासिल किए। प्रिंसीपल पवन शर्मा ने कहा कि 50 से अधिक कालेज विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तथा नेशनल चैंपियनशिप में मेडल जीते हैं।

कुछ विद्यार्थियों का नाम लेते हुए बताया कि कालेज की पूर्व विद्यार्थी यसविनी सिंह देसवाल ने टोकियो में ‘टोकियो ओलपिंक गेमज-2022’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा शूटिंग में 10 मीटर एयर पिस्टल इंवेंट में हिस्सा लिया। विजयवीर सिद्धू को चीन के होंगजू में होने वाले 2022 एशियाई गेमज में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।

विजयवीर सिद्धू, उदयवीर सिद्धू, आदर्श सिंह, पंकज मुखेजा, सरबजोत सिंह, सूर्या प्रताप सिंह बंसाटू तथा जीना खीटा ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप, सूहल ने जर्मनी 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा कई पदक जीते। के.एम.दिवयंका चौधरी ने 2022 में ढाका बंगलादेश में आयोजित मैराथान में भारत की नुमाइंदगी की। हरदीप सिंह तथा अमनदीप धालीवाल ने अगस्त 2021 में नौरबी, कीनीया में आयोजित विश्व जूनियर एथलैटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी शिव सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के विकास के लिए खेल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नौजवानों के पास अब भारत में सबसे बढिय़ा खेल प्लेटफार्म ‘खेलो इंडिया’ यूथ गेमज हैं, जहां वह अपनी खेल यात्रा शुरू कर सकते हैं तथा अच्छा मुकाम प्राप्त कर सकते हैं। कालेज विद्यार्थियों को बढिय़ा खेल सुविधाएं प्रदान करता है तथा विद्यार्थियों को खेलों में हिस्सा लेना चाहिए, अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए तथा कालेज के लिए सम्मान जीतना चाहिए।