Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

भारत-पाक सरहद के नजदीक वृक्षों पर पक्षियों के लिए दाना सहित घोंसले लगाये

फाजिल्का: फाजिल्का की भारत-पाक सीमा के अंतरराष्ट्रीय सादकी बोर्डर पर सड़कों के नजदीक लगे वृक्षों पर मिशन आशियाना द्वारा पक्षियों के आराम करने के लिए घोसले लगाए और खाने के लिए दाना सहित बर्तन भी रखे। समाज सेवक युवराज बंदपुरिया के परिवार द्वारा अपने घर पर लकडियों से तैयार किए इन घोसलों में पक्षी छाया में रहेंगे वहीं सर्दियों से बचाव रहेगा।

बीएसएफ के कंपनी कमांडर दिनेश कुमार उनके साथ के के शुक्ला के दिशा निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम में बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के प्रधान लीलाधर शर्मा, समाज सेवक राजेश खत्री, राणा बुमराह ने मिलकर घोसला लगाने में सहयोग किया। वहीं नन्हे बच्चों अंजू, सैनी, यासमीन ने पक्षियों को पानी पिलाया।

लीलाधर शर्मा में क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वह इलाके में पहले से कार्य करने वाले समाज सेवक युवराज बंदपुरिया का पूर्ण सहयोग दें जो पक्षियों के इस परोपकारी कार्य में लगे हैं, यह सबसे बड़ा पुण्य है।

0 Comments